इलेक्शन के बाद
मित्रों! मुझे संज्ञान आया है, देशभक्ति का भान आया है, चौतरफा महंगाई कमरतोड़ है, पर अभी चुनावी जोड़-तोड़ है वित्तीय घाटे की चर्चा होगी, इलेक्शन के बाद। सुनो मेरे मन की बात, मैं किसी की न सुनूँगा, आप बचा लेना देश, मैं पहले पार्टी चुनूँगा, चुनाव-प्रचारक हूं अभी, प्रधानसेवक भी बनूँगा, इलेक्शन के बाद। अभी वादों की ठेलमठेल है, रैलियों की रेलमपेल है, जी भर के गश्त लगा लूँ, बसों ट्रकों में लोग बुला लूँ, कारों का काफ़िला सजा लूँ, प्राइवेट जेट से वीआईपी बुला लूँ, फिर पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे, इलेक्शन के बाद। मित्रों! चुनाव आते-जाते हैं, देश आपका अपना है, महंगाई थोड़ी काबू में हो, हम सबका यह सपना है, अपना पेट काट कर, राजकोष में दान करें, महंगी चीजों से परहेज करें, विदेश न आन-जान करें, महँगाई के फायदे – आपको दरबारी बताएँगे, बताएँगे क्या – गा-गा के सुनाएंगे, मैं चुनाव प्रचार में डूब गया था, देश घूम कर ऊब गया था, ज़रा विदेश घूम आता हूँ अब, इलेक्शन के बाद।

Modi FAN se aapko hawa nahi milti kya? Waise to Modi FAN se sidhe aandhi aati hai....
I can hear it in someone's voice 😅🫠
Bahut khoob likha hai aapne ✨🤌🏻